Mayor Umesh Gautam says I am also a victim of the house tax and water tax

बरेली नगर निगम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में नगर निगम की पुनरीक्षित बजट की बैठक में जनता के मुद्दे भी गूंजे। पार्षदों से लेकर महापौर तक ने कहा कि गृहकर, जलकर के लिए एक-एक व्यक्ति के नाम की दो-दो आईडी बनी हैं। लाखों रुपये बकाया होने का नोटिस भेजा जा रहा है। पार्षद बोले कि जिन्हें नगर निगम ने एनओसी जारी की, उन्हें ही बकायेदार बताया जा रहा है। 

महापौर ने कहा कि 2017 में जब वह चुनाव लड़ने आए थे, तब उनके घर के नाम 5 हजार रुपये साल का टैक्स निर्धारित था और उसे वह नियमित भरते थे। इसके बावजूद जब एनओसी मांगी तो पहले 80 हजार, फिर आठ लाख रुपये का बकाया बताया गया। उन्होंने बकाया अदा भी किया, क्योंकि चुनाव लड़ना था। कर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नया सॉफ्टवेयर तैयार हो रहा है जल्द व्यवस्था सुधरेगी। इस पर कर विभाग के अफसर बोले कि अब तक 10500 केस सामने आ चुके हैं। निस्तारण कराया जा रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें