{“_id”:”66df5477f913a0a7a0085724″,”slug”:”medical-college-department-head-removed-for-misbehaving-with-a-female-doctor-orai-news-c-224-1-ka11004-119489-2024-09-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: महिला डॉक्टर से अभद्रता पर हटाए गए मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। महिला डॉक्टर से अभद्रता करने पर मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है। जबकि प्राचार्य ने शासन को आगे की कार्रवाई के लिए लिखा है। एक माह में दूसरी घटना से मेडिकल प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। घटना एक सप्ताह पुरानी है।
मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ एक सप्ताह पहले एसपीएम विभाग के विभागाध्यक्ष ने अभद्रता कर दी। जिसकी शिकायत उसने कॉलेज प्रशासन से की तो प्रशासन ने मामला तूल न पकड़े, इसलिए विभागाध्यक्ष डॉ. एसके वर्मा को उनके पद से हटा दिया। लेकिन मामला जब लोगों के संज्ञान में आया तो उनका कहना है कि एक माह के अंदर ही दूसरी घटना होने से प्रशासन कितना महिलाओं के प्रति सतर्क है, यह उजागर हो रहा है। अगर इस मेडिकल कॉलेज के अंदर ही इस तरह से घटनाएं घटित होती रहेंगी तो आने वाले समय में महिलाएं वहां जाने से कतराने लगेंगी।
ज्ञात हो कि रक्षा बंधन के दिन भी महिला जूनियर डॉक्टर से मेडिकल कालेज में तैनात एक लिपिक ने अभद्रता की थी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही मेडिकल प्रशासन ने उसे निलंबित कर दिया था। लेकिन एक माह के अंदर दूसरी घटना से मेडिकल कालेज की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
वर्जन
शिकायत मिलने के बाद आंतरिक जांच की गई, संबंधित शिक्षक को विभागाध्यक्ष और परीक्षक के पद से हटा दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए शासन को सूचित कर दिया गया है। -डॉ. अरविंद त्रिवेदी, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज उरई
