{“_id”:”6702f82bd7faa5539c0dabb7″,”slug”:”medical-college-special-clinic-in-gynecology-department-from-today-jhansi-news-c-11-jhs1019-407785-2024-10-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मेडिकल कॉलेज : स्त्री रोग विभाग में आज से स्पेशल क्लीनिक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

विभागाध्यक्ष ने बताया – हर रोज उपचार करेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में सोमवार से महिलाओं की स्पेशल क्लीनिक शुरू होगी। इसमें प्रतिदिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम परीक्षण कर उपचार करेंगी। इसमें आने वाले रोगियों के लिए 10 बेड के स्पेशल वार्ड की व्यवस्था की है, जिन पर भर्ती करके उपचार होगा।
स्पेशल क्लीनिक का पूरा रोस्टर जारी कर दिया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. हेमा जे. शोभने ने बताया कि पूरे सप्ताह का रोस्टर तैयार किया गया है ताकि महिलाएं और युवतियां तय दिन पर अपनी समस्या लेकर आ सकें। उन्होंने बताया कि गायनी एंडोक्राइन एवं पीसीओएस क्लीनिक सोमवार, रजो निवृत्ति महिला क्लीनिक मंगलवार, गायनी क्लीनिक बुधवार, बांझपन क्लीनिक गुरुवार, किशोरावस्था क्लीनिक शुक्रवार और जोखिम गर्भावस्था क्लीनिक शनिवार को लगेगी। जरूरत पड़ने पर पीड़िताओं को भर्ती कर उपचार किया जाएगा।
