लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में पंजीकृत करीब 1200 विद्यार्थी, शिक्षक व कर्मचारियों को अब 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। परिसर में संचालित हेल्थ सेंटर को एक फिजियोथेरेपिस्ट भी मिलेगा। विवि प्रशासन ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। शासन से अनुमति के बाद नियमित रूप से एक स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती की जाएगी।

Trending Videos

छात्र, शिक्षक व कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विवि परिसर में एक हेल्थ सेंटर संचालित है। यहां नियमित रूप से एक डॉक्टर व कुछ स्वास्थ्य कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि, डॉक्टर दिन में केवल चार घंटे ही ड्यूटी करते हैं। रात के समय किसी विद्यार्थी की तबीयत खराब होने की स्थिति में परेशानी होती है। ऐसे में विवि प्रशासन की ओर से पहल किया जा रहा है।

बीते दिनों कई छात्राओं ने चिकित्सा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी। छात्राओं के अनुसार, परिसर की चिकित्सा सुविधाओं में कोई बेहतर सुधार नहीं हुआ है। शिकायत में कहा गया था कि बीते दिनों एक छात्र बीमार पड़ गया था और हेल्थ सेंटर में कोई कर्मचारी नहीं मिला। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कम से कम एक एंबुलेंस को रिजर्व रखने की मांग की थी। हेल्थ सेंटर में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा की भी मांग की थी

कोई लिखित शिकायत नहीं मिली

मीडिया प्रभारी डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि परिसर के हेल्थ सेंटर में एक फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती पर विचार किया जा रहा है। परिसर में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है। हेल्थ सेंटर में रात में भी स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इलाज के संबंध में अभी किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें