
सपा विधायक अतुल प्रधान
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
न्यूटिमा हॉस्पिटल प्रकरण में मेडिकल थाना पुलिस ने सरधना विधायक अतुल प्रधान को क्लीन चिट दे दी। मामले के विवेचक को विधायक के खिलाफ गाली-गलौज व धमकाने के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो अंतिम रिपोर्ट को निरस्त कर दोबारा जांच कराई गई और विधायक के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई।
दौराला क्षेत्र के मवीमीरा गांव निवासी जितेंद्र की नवजात पुत्री सोनम का गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल में कई दिनों तक इलाज चला था। सात नवंबर को डॉक्टर ने उसकी छुट्टी कर दी थी। इलाज के बिल को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS Final: वेस्ट यूपी में बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे फाइनल टक्कर, भारत की जीत के लिए प्रार्थना-दुआएं जारी
