Meerut: Clash with police in Kharkhoda, women free history-sheeter accused of attacking student in school bus

खरखौदा में पुलिस से धक्कामुक्की करती महिलाएं और हिस्ट्रीशीटर के अन्य परिजन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरखौदा थाना क्षेत्र के कैली गांव में शुक्रवार शाम स्कूल बस में छात्र पर हमला करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर अभिषेक त्यागी उर्फ कलवा को गिरफ्तार करने गई स्वाट टीम से धक्का-मुक्की की गई। आरोपी पक्ष की महिलाओं और परिजनों ने टीम को घेरकर जमकर हंगामा किया और हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर की ताई और भांजी समेत 11 आरोपियों पर पुलिस कार्य में बाधा आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिकेत और मोहित पंडित निवासी फफूंडा लोहियानगर को गिरफ्तार कर लिया। 

Trending Videos


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *