अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim

Updated Tue, 24 Mar 2026 08:12 PM IST

भगवानपुर में दो दिन पहले किसी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। भाजपा नेता हसीन यासीन ने आरोपी का हाथ काटकर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


Meerut: 'Cut off your hand and take away 11 lakhs', BJP leader gave controversial statement, know the matter

हसीन यासीन।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

भगवानपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हसीन यासीन का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसने क्षेत्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में हसीन यासीन ने कहा है कि आरोपी चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो, जो व्यक्ति उसका हाथ काटकर लाएगा, उसे 11 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

Trending Videos


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें