Milk trader's motorcycle found abandoned on Kanwar route; search underway

जानीखुर्द। गंगनहर पटरी के किनारे मिली दुध व्यापारी की बाइक फोटो संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी


जानी खुर्द (मेरठ)। कांवड़ मार्ग पर गांव सिसौला के पास एक दूध व्यापारी की बाइक संदिग्ध हालत में मिली है। व्यापारी का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने जानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

बागपत जिले के गांव खरक रटौल निवासी प्रकाश का 28 वर्षीय पुत्र रवि भाटी दूध सप्लाई का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह बाइक पर दूध लेकर घर से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका फोन बंद आ रहा था। परिजन पूरी रात दिल्ली और गाजियाबाद में उसे तलाशते रहे।

शनिवार को एक राहगीर ने पुलिस को लावारिस बाइक की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक पर दूध के चार खाली ड्रम देखे। बाइक के बैग से चाबी और जमीन पर मोबाइल फोन मिला। दस्तावेज से पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रविवार को थाने पहुंचे परिजनों ने गंगनहर में तलाश की मांग की। पुलिस ने नहर किनारे खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली।

सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सोमवार को पीएसी के गोताखोरों को गंगनहर में उतारा जाएगा। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। दिल्ली आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द युवक को बरामद करने का दावा कर रही है। परिजन अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं।

जानीखुर्द। गंगनहर पटरी के किनारे मिली दुध व्यापारी की बाइक फोटो संवाद

जानीखुर्द। गंगनहर पटरी के किनारे मिली दुध व्यापारी की बाइक फोटो संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें