meeting of All India Executive Board of Sangh chief Mohan Bhagwat arrived

संघ प्रमुख मोहन भागवत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के परखम में चल रहे आरएसएस के शिविर में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत संबोधित करेंगे। इस बैठक में संघ के 46 प्रान्त के 393 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। यह शिविर 20 अक्तूबर से शुरू हुआ था और इसके छठवें दिन इस बैठक की शुरुआत हुई। 

बैठक शुक्रवार और शनिवार दो दिन चलेगी और इसमें संघ के एजेंडे को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए मंथन होगा। संघ के पदाधिकारी पिछले पांच दिनों से लगातार एजेंडे पर मंथन करते रहे हैं और मोहन भागवत भी टोलियों के संग बैठक करते रहे हैं। मंडल की इस दो दिन की बैठक में आगे की कार्य योजनाओं पर मंथन होगा और अगले एक साल के लिए सभी लक्ष्य  को तय किया जाएगा।

एजेंडा हुआ तय 

अहम नौ बिंदुओं पर एजेंडा तय हो चुका है और इसके लागू कराने के लिए नवरत्न को जिम्मेदारी दी गई है। ये नौ पदाधिकारी बैठक के बाद इस एजेंडे को पूरे देश में विस्तृत रूप दिलाने का काम करेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इन सभी के साथ बैठक कर पूरे एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की है।

ये भी पढ़ें –  RSS Camp: नवरत्न संग नौ बिंदुओं का एजेंडा तय, आज कार्यकारी मंडल में होगी बात

दूरगामी योजना की है तैयारी 

दरअसल संघ ने दूरगामी योजना तैयार की है और संंघ का उद्देश्य अब खास तौर पर हर गांव में पहुंचना है। स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि हर गांव में संघ की शाखा लगनी चाहिए। मुस्लिम गांवों पर भी फोकस होगा। कम ही सही पर इन गांवों में भी गणवेश पहले स्वयंसेवक अवश्य नजर आएं। इसी एजेंडे पर काम करने के लिए पहले पांच दिन लगातार मंथन चला। इन बैठकों का निचोड़ निकालकर पूरा एजेंडा तैयार किया गया है जिस पर छठवें दिन बात होगी। चूंकि इस दिन से ही मुख्य बैठक शुरू हो रही है। इन पांच दिनों में नौ बिंदुओं पर एजेंडा तैयार किया है। इसके लिए संघ के नौ बड़े पदाधिकारियों के साथ मंथन हुआ। यह जिम्मेदारी भी इन्हें ही दी गई है कि ये इस एजेंडे को आगे लागू कराएं। इन नवरत्नों में संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सर कार्यवाह डा. कृष्णगोपाल, केसी मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार, अतुल लिमये, विशेष आमंत्रित सदस्य भैयाजी जोशी एवं संपर्क प्रमुख रामलाल को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें –  Mathura News: आरएसएस के अभा प्रचार प्रमुख ने की प्रेस वार्ता, बोले- देश में सामाजिक समरसता से बदलाव लाएगा संघ

ये हैं नौ बिंदु

सामाजिक समरसता

हिंदुओं को जातियों में बंटने से रोकना

हर गांव में आरएसएस की उपस्थिति

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दा

ज्ञानवापी प्रकरण में संंघ की भूमिका

इंटरनेट पर गलत सामग्री का प्रचार रोकना

मुस्लिम गांवों में भी संघ की उपस्थिति

युवाओं की भागीदारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें