आज जनपद जालौन के हरकोती ग्राम में
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की बैठक: “UP-MP तोड़ दो, बुंदेलखंड को जोड़ दो” की गूंज

रिपोर्ट प्रदुम्न द्विवेदी जालौन ✍️
18 दिसंबर से गांव गांव पांव यात्रा का द्वितीय चरण
(उरईजालौन) उरई (ग्राम हरकोती) आज विकासखंड जालौन, आज 9 दिसंबर 2024 बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की ओर से हरकोती गांव में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विकास, किसानों की समस्याओं और अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय की मुख्य आतिथ्य में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता शामिल हुए।_________________________________________________राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी प्रवीण पांडेय जी ने अपने वक्तव्य में कहा, “बुंदेलखंड का हक अब और नहीं छीना जा सकता। UP and MP की उपेक्षा ने इस क्षेत्र को पिछड़ा बना दिया है। ‘UP-MP तोड़ दो, बुंदेलखंड को जोड़ दो’ का यह आंदोलन अब और मजबूत होगा।”नीरज जी ने जैविक खेती के महत्व पर बात करते हुए कहा कि यह न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखती है, बल्कि किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनाती है। उन्होंने जैविक कृषि को क्षेत्र में बढ़ावा देने की योजना साझा की।________________________________________________जिलाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी जी रूरा ने कहा, “समिति गांव-गांव जाकर बुंदेलखंड राज्य निर्माण की अलख जगा रही है। हर बुंदेलखंडी को इस आंदोलन का हिस्सा बनना होगा।” ________________________________________________
ब्लॉक अध्यक्ष शशांक नायक जी ने बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।हरकोती के ग्रामीणों ने बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लिया और समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य निर्माण के आंदोलन को पूरा समर्थन देने का वादा किया।समिति द्वारा क्षेत्र में जनजागरण अभियान को तेज किया जाएगा। गांव-गांव में जागरूकता बैठकें, रैलियां और आंदोलन किए जाएंगे _________________________________________________जालौन ब्लॉक अध्यक्ष शशांक नायक जी, कमलेश दूरबार जी, नीरज दूरबार जी, पवन गोस्वामी जी,रमेश कटारे जी,सूर्यकांत नायक जी, प्रशांत पांडेय जी , प्रांयाशु खेमरिया जी , आदर्श नायक जी, सत्यम यज्ञिक जी, राजकुमार नायक जी, नीलेश नायक जी , राधेश्याम मुखिया जी, अंकित गुर्जर जी, सौरभ दुबे जी, कन्हैया मिश्रा जी, अशोक कुमार जी, जेपी नायक जी, रामू मास्टर जी व अन्य ग्रामीणों आदि लोग शामिल रहे |
