
आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के मारहरा थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर में बुधवार रात प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पिता की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। जिस घर में शुक्रवार को बेटी की बरात आनी थी। वहां से एक दिन पहले पिता की अर्थी उठते देख हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। युवती की शादी को टाल दिया गया है। हत्यारोपी प्रेमी को जेल भेज दिया गया है। जबकि उसके परिजन घर से फरार हैं और घर बंद पड़ा है।
