Hamirpur News: मानसिक बीमार बेटी को दो साल तक मायके में जंजीरों में जकड़ कर रखा गया था। युवती की मां का आरोप है कि ससुरालीजनों की प्रताड़ना से दिमागी संतुलन बिगड़ गया था। मामले की जानकारी पर प्रोबेशन विभाग ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


Mentally ill daughter kept in chains at her parents house, Harassment at in-laws house made her insane

जिला अस्पताल में पैर में बंधी जंजीर के साथ भर्ती महिला।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


ससुरालीजनों की प्रताड़ना का सदमा एक युवती पर इस कदर हुआ कि वह अपनी सुधबुध खो बैठी। मानसिक संतुलन खो चुकी युवती को परिजन मायके ले आए। उसने बार-बार घर से भागने की कोशिश की, तो बेबस परिजनों ने उसे जंजीरों से जकड़ दिया।

Trending Videos

हमीरपुर जिले में दो साल से जंजीरों में बंधा जीवन जी रही युवती का मामला जब प्रशासन तक पहुंचा, तो महिला को प्रोबेशन विभाग की पहल पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत नाजुक होने पर युवती को कानपुर रेफर कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *