इंडोनेशिया में ड्यूटी के दौरान मर्चेंट नेवी ऑफिसर मनीष यादव की मौत हो गई। वह शिप की सीढि़यों से समुद्र में जा गिरे। साथियों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। तब तक सांसें थम चुकी थीं। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को दिल्ली लाने के बाद घर लाया जा सकता है।

सेक्टर 8, आवास विकास काॅलोनी निवासी रमेश चंद्र यादव सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी तैनाती अलीगढ़ में है। मगर वर्तमान में मथुरा में ड्यूटी कर रहे हैं। उनके बेटे मनीष ने बीएससी नाॅटिकल साइंस में किया था। वर्ष 2013 में वह मर्चेंट नेवी में भर्ती हुए थे। दो साल बाद नाैकरी छोड़ दी। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करने लगे। भाई अवनीश ने बताया कि दो साल पहले फिर मर्चेंट नेवी में चले गए थे।

मनीष चेन्नई स्थित शिपिंग कंपनी के जहाज पर कार्यरत थे, जो पिछले दो महीनों से इंडोनेशिया के बाटम द्वीप पर मरम्मत कार्य में लगा हुआ था। 25 जुलाई को उन्हें दुबई जाना था। इंडोनेशिया के बाटम द्वीप स्थित ड्राई डॉक में जहाज की मरम्मत के दौरान देर रात 2:30 बजे मनीष जेट्टी से अपने जहाज पर चढ़ते समय फिसलकर समुद्र में गिर पड़े।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *