{“_id”:”694d784435dcdcd5eb04839d”,”slug”:”mercury-reached-48-degrees-for-the-first-time-it-was-the-coldest-night-etawah-news-c-216-1-etw1004-135340-2025-12-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: पहली बार 4.8 डिग्री पहुंचा पारा, सबसे सर्द रात रही”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इटावा। पूस की सर्द रातों में सर्दी का सितम जारी है। बुधवार की रात का पारा सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस गिरावट के साथ तापमान इस सीजन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही ठंड के मामले में प्रदेश में बुधवार की रात दूसरी सबसे ठंडी रही। हालांकि गुरुवार को जिले में तेज धूप निकली, इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़त हो रही है लेकिन ये अधिक दिनों तक चलने वाला नहीं है। अगले कुछ ही दिनों में फिर से घने कोहरे का अनुमान है। हालांकि रातें फिलहाल ठंडी ही रहेंगी।
