(उरई जालौन ) उरई! जालौन मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय ने बताया कि दिनांक 26/10/2023 को मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल उरई में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांय 04:30 बजे स्वयं सेवकों के स्वागत एवं अमृत कलश पर पुष्प अर्पण जिसके आयोजक जिला प्रोबेशन अधिकारी, सांय 05:00 बजे स्वागत गीत G.G.I C,की बालिकाओं द्वारा जिसके आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक, सांय 05:10 बजे बुंदेली नृत्य/गायन जिसके आयोजक सुश्री मंजू वर्मा, सांय 05:40 बजे बुंदेली गायन जिसके आयोजक श्री रामजीवन माड़री, सांय 06:10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं द्वारा जिसके आयोजक बेसिक शिक्षा अधिकारी, सांय 06:20 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम G.G.I.C.की बालिकाओं द्वारा जिसके आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक, सांय 06:25 बजे पंचप्रण की शपथ दिलाया जाना जिसके आयोजक मुख्य विकास अधिकारी, सांय 06:30 बजे जन प्रतिनिधियों का सम्बोधन, सांय 06:50 बजे धन्यवाद ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा।