{“_id”:”679c52558724bf46f90f3ef6″,”slug”:”metro-station-at-collectorate-main-entrance-will-be-removed-underground-parking-will-be-built-near-dcp-office-2025-01-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra Metro: कलेक्ट्रेट पर मेट्रो स्टेशन, मुख्य प्रवेश द्वार हटेगा…डीसीपी ऑफिस के पास बनेगी भूमिगत पार्किंग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कलेक्ट्रेट – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा मेट्रो स्टेशन बनने से कलेक्ट्रेट का नक्शा बदल जाएगा। मुख्य प्रवेश द्वार हटेगा, पार्किंग खत्म होगी। ऐसे में स्टेशन निर्माण के बारे में प्रशासन और मेट्रो अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर चल रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय जिलाधिकारी को लेना है।
Trending Videos
कैंट रेलवे स्टेशन, सदर बाजार, प्रतापपुरा होते हुए एमजी रोड पर कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क से आगरा कॉलेज तक पहले चरण में 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। आगरा कॉलेज स्टेशन इंटरचेंज की भूमिका में होगा। यहां भूमिगत व एलिवेटेड दोनों कॉरिडोर मिलेंगे। कैंट व सदर मेट्रो स्टेशन के लिए मिट्टी की सैंपलिंग हो रही है।
इधर, कलेक्ट्रेट मेट्रो स्टेशन कलेक्ट्रेट में बनेगा। डीसीपी सिटी ऑफिस के बराबर में 700 वर्ग मीटर भूमि कलेक्ट्रेट स्टेशन के लिए चिह्नित है। कलेक्ट्रेट में स्टेशन निर्माण पर प्रशासन तैयार नहीं। वैकल्पिक रूप से कलेक्ट्रेट के आगे धाकरान चौराहा के पास भूमि का प्रस्ताव रखा गया। जिसे लेकर मेट्रो अधिकारी सहमत नहीं। धाकरान पर मोड़ होने के कारण एलाइनमेंट गड़बड़ा रहा है।
अप और डाउन लाइन की मेट्रो को मोड़ने में यहां दिक्कत होगी। ऐसे में मेट्रो अधिकारी कलेक्ट्रेट में ही स्टेशन निर्माण पर अड़े हैं। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शुक्रवार को मेट्रो अधिकारी, तकनीकी टीम की बैठक बुलाई है। जिसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद निर्णय होगा।
सुरक्षा में लग सकती है सेंध
कलेक्ट्रेट परिसर में बैंक है। कोषागार है। अधिवक्ताओं के चैंबर से लेकर अन्य कार्यालय हैं। शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट बंद हो जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन बनने से जहां रात 11 बजे तक भीड़ का दबाव रहेगा। सुरक्षा में भी सेंध लग सकती है। इसके अलावा 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे। कलेक्ट्रेट में नामांकन होते हैं। पांच लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। मेट्रो स्टेशन से यह प्रोटोकॉल भी प्रभावित हो सकता है।
सांई की तकिया पर बनेगा प्रतापपुरा स्टेशन
दूसरे कॉरिडोर में 15 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। सदर बाजार के बाद प्रतापपुरा पर मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है। इस स्टेशन के लिए सांई की तकिया पर रोजगार कार्यालय की भूमि चिह्नित की गई है। ऐसे में यहां रोजगार कार्यालय भी प्रभावित हो सकता है। पूर्व में मेट्रो स्टेशन से आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज खेल मैदान खत्म हो गए। पीएसी मैदान में डिपो बन चुकी है।