{“_id”:”66c0f89eec785b3f410b60e4″,”slug”:”middle-aged-man-drowned-while-crossing-malanga-nala-died-orai-news-c-224-1-ka11004-118573-2024-08-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: मलंगा नाला पार करते वक्त अधेड़ डूबा, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sun, 18 Aug 2024 12:53 AM IST

Middle aged man drowned while crossing Malanga Nala, died

Trending Videos



कुठौंद। थाना कुठौंद के चौकी हदरुख क्षेत्र के गांव अतरछला में शुक्रवार देर शाम मवेशी चराकर लौट रहे अधेड़ व्यक्ति की मलंगा नाला पार करते समय डूबने से मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Trending Videos

थाना क्षेत्र के अतरछला गांव निवासी शिववीर सिंह (50) शुक्रवार को मवेशियों को चराने गया था। शाम को लौटते समय रास्ते में पड़ने वाले मलंगा नाले को पार करते समय पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा। रात में मवेशियों के पहुंचने पर जब वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इस दौरान पता चला कि एक व्यक्ति नाले में फिसल गया है।

पुलिस ने गोताखोरों व फील्ड यूनिट की मदद से अधेड़ व्यक्ति की देर रात तक खोजबीन की। जिस पर शव नाले में पड़ा मिला। उसकी मौत से उसकी दो पुत्रियों व पत्नी उषा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष केपी सरोज ने बताया कि गोताखोरों तथा फील्ड यूनिट की मदद से शव निकाल लिया गया था। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि मृतक किसान के परिजनों को दैवी आपदा के तहत चार लाख मुआवजा की धनराशि दिलाई जाएगी। वह रिपोर्ट तैयार कर भेज रहे हैं। स्वीकृत होने पर 48 घंटों के अंदर परिजनों को मुआवजे की धनराशि दिला दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *