मिग-29 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीसरे दिन एयरफोर्स के अधिकारियों की जांच जारी है। विमान का मलबा खेत में ही मौजूद है। तीन टेंट सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं।
{“_id”:”672b9251c304819db6085630″,”slug”:”mig-29-black-box-will-be-examined-in-delhi-2024-11-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mig-29 Crash: दिल्ली में होगी मिग-29 के ब्लैक बॉक्स की जांच, किया जा सकता है सीन री-क्रिएट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Mig-29 crash
– फोटो : अमर उजाला
आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन की 28वीं स्क्वाड्रन के मिग-29 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीसरे दिन भी जांच एजेंसियां हादसे का कारण जानने में जुटी रहीं। उड़ान सुरक्षा निदेशालय और एयर हेडक्वार्टर के अधिकारियों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ मिग-29 के पायलट विंग कमांडर मनीष मिश्रा से भी बातचीत की। दुर्घटनाग्रस्त मिग-29 विमान के ब्लैक बॉक्स की जांच दिल्ली में की जाएगी, जिसके लिए एयर हेडक्वार्टर से तकनीकी जांच अधिकारी का नाम तय किया जाएगा।
मिग-29 हादसे के बाद भारतीय वायुसेना, उड़ान सुरक्षा निदेशालय के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन बोर्ड और आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन बेस की जांच जारी है। हादसे के तीसरे दिन सुरक्षा जांच दलों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान से मिले कलपुर्जों और हिस्सों को देखा और एक्सीडेंट साइट का भी भ्रमण कर तथ्य जाने। विमान दुर्घटना में मिले ब्लैक बॉक्स की जांच एयर हेडक्वार्टर दिल्ली में ही की जाएगी। तकनीकी जांच अधिकारी इस ब्लैक बॉक्स में दर्ज डाटा के मुताबिक जांच का दायरा बढ़ाएंगे।