{“_id”:”678c7ae33dc5c68498021a90″,”slug”:”milkipur-by-election-cm-made-this-move-to-woo-brahmin-voters-tried-to-resolve-the-ongoing-deadlock-in-the-pa-2025-01-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मिल्कीपुर उपचुनाव: सीएम ने ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए चला ये दांव, पार्टी में चल रहे मनमुटाव को किया दूर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुख्यमंत्री से वार्ता करते पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद मिल्कीपुर में उपजे मनमुटाव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूर कर दिया है। सीएम योगी के निर्देश पर अब गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ब्राह्मण वोटरों को साधेंगे। जबकि टिकट न मिलने से विचलित पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा और रामू प्रियदर्शी में भी नई ऊर्जा का संचार कर दिया है।
Trending Videos
मिल्कीपुर के लिए भाजपा के चुनाव अभियान की कमान शुरू से ही खुद मुख्यमंत्री योगी संभाल रहे हैं। पिछले दिनों भाजपा की ओर से जब प्रत्याशी के रूप में चंद्रभानु पासवान के नाम की घोषणा की गई तो यहां कई तरह की विपरीत परिस्थितियां उभर कर सामने आईं। टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, रामू प्रियदर्शी और भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने नामांकन सभा व प्रत्याशी के नामांकन से दूरी बना ली।
इतना ही नहीं मिल्कीपुर में 75,000 की संख्या में ब्राह्मण वोटर होने के बावजूद जब पार्टी प्रत्याशी की नामांकन सभा के पोस्टर और बैनर विधानसभा क्षेत्र में लगे तो उसमें पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की तस्वीर गायब थी। इसे लेकर विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के बीच तीखी प्रतिक्रिया हुई। इन हालातों में प्रथम चरण में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पहल करते हुए पूर्व विधायकों के साथ नाराज भाजपा के जिला महामंत्री से उनके घर पर जाकर मुलाकात की।