Milkipur Election: Awadhesh Prasad said that the petition was not rejected deliberately, an attempt was made t

फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर फंसे पेंच के बीच रविवार को सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अपना पक्ष रखा और भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज किया। प्रेसक्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि चुनाव टालने के लिए भाजपा ने जान-बूझकर याचिका वापस लेने की प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। इस वजह से याचिका खारिज नहीं हो सकी। अब भाजपा के लोग जनता के बीच अपने कृत्यों को छिपाने के लिए भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन जनता सब जान रही है।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि न्यायालय नियम-कानून के आधार पर चलता है। याचिका वापस लेने के लिए तमाम प्रक्रियाएं होती हैं। जब उन्होंने 12 जून को विधानसभा की सीट से इस्तीफा दे दिया और 13 जून को इसे स्वीकार कर लिया गया तो सीट रिक्त हो गई। यह याचिका मिल्कीपुर विधायक को लेकर दायर थी, लेकिन जब वह विधायक रहे ही नहीं, तो किस हैसियत से वकील खड़ा करेंगे। यदि भाजपा चुनाव की पक्षधर थी तो सीट रिक्त होते ही उन्हें याचिका वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करना था। जान-बूझकर चुनाव टालने के मकसद से ही ऐसा किया गया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगाया। तमाम बड़े नेताओं की फौज उतार दी, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। इससे देश-दुनिया में अयोध्या-फैजाबाद की खूब चर्चा हुई। इसी से भाजपा डरी-सहमी है और एक साथ उपचुनाव नहीं कराना चाहती है। ताकि पूरा फोकस वह मिल्कीपुर पर ही कर सके और तंत्र का दुरुपयोग हो सके। भाजपा को डर है कि मिल्कीपुर उपचुनाव हारने पर वह कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे। लेकिन जनता ने इस बार भी भाजपा का सफाया करने का मन बना लिया है। इस मौके पर सपा जिला महासचिव बख्तियार खान, अमित प्रसाद, प्रधान सुनील यादव, अखिलेश चतुर्वेदी व अन्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *