संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Thu, 23 May 2024 12:26 AM IST

Milkman shot by miscreants, condition critical

अस्पताल में घायल युवक का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी

अमेठी सिटी। गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर नेवादा किशुनगढ़ गांव के पास बुधवार देरशाम बदमाशों ने साथी के साथ दूध बेचने जा रहे बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर भेजा गया है।

मुसाफिरखाना थाने के जगईपुर मजरे नेवादा किशुनगढ़ गांव निवासी अमर बहादुर यादव (32) बुधवार देर शाम गांव के रहने वाले हरिकरन के साथ बाइक से दूध बेचने बहोरखा जा रहे थे। वह जैसे ही गांव के पास गुजरने वाले गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर पहुंचे थे। अचानक पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में अमर बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।

घायल युवक के भाई राजकुमार का आरोप है कि बदमाशों ने धारदार से हमला करने के साथ भाई को गोली मार दी है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि फोर्स मौके पर है। प्रथम दृष्टया मामला मार-पीट का प्रतीत हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें