संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 17 Sep 2024 05:22 AM IST


Minister in charge will be in Kasganj today

Trending Videos



कासगंज। जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें चौधरी लक्ष्मीनारायण मंगलवार को कासगंज में रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। उनका कार्यक्रम प्रशासन द्वारा जारी किया गया।जारी कार्यक्रम के अनुसार, चौ. लक्ष्मीनारायण मंगलवार की सुबह 11 बजे पीडब्लूडी भवन सोरोंजी पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता रैली का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद कान्हा गोशाला का निरीक्षण करेंगे। 12:30 बजे जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्याें व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 2:30 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। 3 बजे से भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। 3:40 बजे विचार परिवार के लोगों के साथ विचार विमर्श करने के बाद 4:10 बजे के बाद मथुरा के प्रस्थान करेंगे।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *