बरेली में प्रदेश के सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज कानून का राज है, घटनाएं होती रहती हैं लेकिन कानून निष्पक्ष है। यह सपा का शासन नहीं है कि मथुरा, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर में हत्याएं हो जाती थीं और आजम खां के फोन पर दरोगा तुरंत घटनास्थल से बैरंग लौट जाता था। भाजपा शासन में यदि घटना होगी तो अपराधी को दंड और पीड़ित को न्याय मिलेगा।
मंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अभिनेत्री दिशा पाटनी के आवास पर फायरिंग और दो शूटरों के गाजियाबाद में एनकाउंटर के सवाल पर कहा कि भाजपा के सख्त शासन का परिचय देकर सपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां का नाम लेकर कहा कि सपा सरकार में जब कोई घटना होती थी तो आजम खां के फोन पर दरोगा घटनास्थल से लौट जाता था। लेकिन, योगी सरकार में ऐसा नहीं है, लोग अपने को सुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- UP: ‘हमलावरों को पाताल से भी खोज निकालेंगे’; दिशा पाटनी के पिता बोले- योगी जी… आपने जो कहा उसे पूरा किया