
फूल नहीं… सेब और पेठे की माला से हुआ मंत्रियों का स्वागत
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में वंदे भारत के शुभारंभ समारोह में भाजपा पार्षद राकेश कनौजिया ने रेल राज्य मंत्री रबनी सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का स्वागत फूलों की जगह सेब की माला से किया। ज्ञापन भी सौंपा।
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. बघेल ने कहा कि फूलों की माला या बुके कुछ देर में खराब हो जाते हैं। इसकी जगह पौधा या किताबें देनी चाहिए, यह काम आती हैं। सेब की माला के साथ जेआरसीसीयू के एक सदस्य ने उनका पेठे की माला पहनाकर स्वागत किया था।