संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 30 Aug 2024 03:04 AM IST

Minor raped, police showed laxity in action

Trending Videos



कासगंज। सोरोंजी में एक नाबालिग के साथ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सहयोग से दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने शिकायत पर महिला को हिरासत में भी लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया। नाबालिग के बयान पर मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया। अब नाबालिग बाल कल्याण समिति की सुपुर्दगी में है। इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

Trending Videos

मैनपुरी के किशनी की घुमंतु जाति की नाबालिग अपनी मां को ढूंढते हुए कासगंज के कादर चौक बदायूं आई थी। यहां उसे मां नहीं मिली तो वह बदायूं-कासगंज के मध्य रेल में भीख मांगने लगी। इसी दौरान इसे सोरों निवासी एक विकलांग महिला रेल में भीख मांगती मिली। महिला ने इससे मित्रता कर ली। महिला इस किशोरी को लेकर अपने घर आ गई। नाबालिग का आरोप है कि महिला के पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी वहां से भाग निकली तो महिला ने उसे रास्ते में ही ढूंढ लिया। सड़क पर हंगामा हुआ तो पुलिस मौके पर आ गई और दोनों को लेकर थाने आई। यहां किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म होने का बयान दिया लेकिन फिर भी सोरोंजी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। किशोरी को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया। यहां जब किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कही तो बाल कल्याण समिति के माध्यम से किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसमें दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। फिलहाल किशोरी बाल कल्याण मिति की निगरानी में वन स्टॉप सेंटर में रह रही है। इस पूरे मामले में सोरोंजी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

किशोरी ने थाना पुलिस को अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी नहीं दी थी। चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलिंग के दौरान भी उसने कोई बात नहीं बताई। मेडिकल परीक्षण के दौरान उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात डॉक्टर को बताई है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप गलत है। मामले की जानकारी मिलने पर अब विधिक कार्रवाई की जा रही है। – राजेश कुमार भारती, अपर पुलिस अधीक्षक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *