
परिवार के साथ विंध्याचल पहुंचे सांसद मनोज तिवारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा सांसद मनोज तिवारी मृदुल अक्षय तृतीया तिथि पर परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी के धाम पहुंचे और अपनी दो बेटियों का मुंडन संस्कार कराया। बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने बताया कि अपनी दो पुत्रियों के मुंडन संस्कार के लिए मां विंध्यवासिनी के दरबार में आए हैं।
परिवार के सभी मांगलिक कार्य मां विंध्यवासिनी के दरबार में ही होते हैं। प्रयागराज कांड के विषय पर मनोज तिवारी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है। सरकार अपना काम कर रही है। कोर्ट अपना काम कर रही है और पुलिस अपना काम कर रही है।
सांसद रविवार को सुबह लगभग 10 बजे पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक होटल पहुंचे। स्नान के उपरांत सुबह 11 बजे गणेश द्वार से गर्भगृह में पहुंचे। मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मां के दर्शन-पूजन कर मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के दर्शन किए और छत पर गुंबद की परिक्रमा की।
ये भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन के लिए बरगला रहे दंपती समेत पांच लोग गिरफ्तार, सामने आया तमिलनाडु कनेक्शन