
युवतियों पर बदमाशों ने तानी पिस्टल
शोरूम पर आए बदमशों में से एक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। चेहरे पर मास्क था। वहीं दूसरे ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। मास्क वाला योगेश चौधरी के बारे में पूछने लगा। रेनू ने कहा कि वह शोरूम पर नहीं हैं, उसने पिस्टल निकालकर तान दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे बदमाश ने भी हाथ में पिस्टल ली हुई थीं। उसने दूसरी युवती पर पिस्टल तान दी। दोनों डर गईं।
शोरूम मालिक को देख युवती ने मचाया शोर
बदमाशों ने अपने साथ लेकर आए बैग में सोने-चांदी के आभूषण भरना शुरू कर दिया। करीब पांच मिनट में आभूषण लूटने के बाद बाहर निकलकर कॉम्प्लेक्स की सीढ़ियों से उतरकर भागने लगे। तभी योगेश चौधरी भी स्कूटर से आ गए। यह देखकर रेनू ने शोर मचाया।
अंकल जी पकड़ो-पकड़ो…
बदमाश लूट करके जेवरात ले जा रहे हैं। यह सुनकर योगेश ने बैग लटकाए बदमाश को पकड़ लिया। हाथापाई होने लगी। यह देखकर बदमाश के साथी ने योगेश के सीने में गोली मार दी। वह गिर पड़े। आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे। मगर, बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए बोदला मार्ग की तरफ भाग गए। 10 मिनट बाद पहुंची पुलिस घायल सराफ को निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहरभर में चेकिंग अभियान चलाया गया। बदमाश सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में लगी है।