
बंगरा के रजपुरा में पानी के लिए परेशान ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। बृहस्पतिवार देर-रात दुकान बंद करके घर लौट रहे कारोबारी से अज्ञात बदमाशों ने नकदी समेत सोने की जंजीर और अंगूठी लूट ली। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस का कहना है कि छानबीन में मामला झूठा पाया गया। कारोबारी शराब के नशे में था। दुकान से नकदी उसके पिता पहले ही ले जा चुके थे।
बंगरा निवासी राहुल यादव पुत्र रामसिंह ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात अपनी जनरल मर्चेंट की दुकान बंद करके घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुख्य बस्ती की सड़क पर पहुंचा वहां झाड़ियां फैली हुई थी। स्कूटी खड़ी करके वह झाड़ियां हटाने लगा। उसी समय बदमाश आए। बदमाशों ने उसे जमीन पर पटक दिया। उसके साथ मारपीट की और हाथ-पांव बांधकर गले से सोने की जंजीर, अंगूठी समेत जेब में रखे 45 हजार रुपये नकद लूट ले गए। उसने मोबाइल से घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ ही बंगरा पुलिस चौकी की दी। थोड़ी देर में बंगरा प्रभारी प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। भुक्तभोगी राहुल ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन कराने पर पूरा मामला झूठा पाया गया। छानबीन में मालूम चला कि पिता दुकान में गए थे। नकदी लेकर वह चले आए थे। झूठी बात राहुल ने क्यूं प्रचारित की, इसकी छानबीन कराई जा रही है।

बंगरा के रजपुरा में पानी के लिए परेशान ग्रामीण
