
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के विजय खेड़ा गांव में घर पर अकेली बच्चों के साथ रह रही महिला की उसके ही देवर ने सोमवार रात गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घर से 50 मीटर दूर खेत ले जाकर गया। शव को पुआल से जलाने का प्रयास किया, जिससे शव झुलस गया। मृतका के दोनों बच्चों के देख लेने पर वह चीखे, तो पड़ोसियों ने आग बुझाई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस ने छापेमारी की, तो कोड़वाखेड़ा मोड़ के पास पुलिस और आरोपी में मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। आसीवन थाना क्षेत्र के गांव विजयखेड़ा निवासी हरिशचंद्र पाल की पत्नी मीना (30) की सोमवार रात 2:30 बजे देवर रोहित ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
