Misdeed and murder, Deal made for three lakhs, brutally killed after misdeed, now blue corner notice will be i

fatehpur murder case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के एक सीवर टैंक से शनिवार को मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हत्या और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। सऊदी अरब में मौजूद महिला के पति ने तीन लाख रुपये में चचेरे भाई के माध्यम से पत्नी की हत्या कराई थी। पति को पत्नी पर जेठ से अवैध संबंध होने का शक था।

चचेरे भाई ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पहले महिला से दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। सोमवार को एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि शनिवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के निवासी एक युवती का खून से लथपथ शव थाना ललौली क्षेत्र के बस्तापुर गांव के बांदा-टांडा हाईवे के पास एक निर्माणाधीन घर के सीवर टैंक से मिला था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *