
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के रावतपुर में छठवीं की छात्रा से वैन में दुष्कर्म की खबर ने उन अभिभावकों को सकते में डाल दिया है, जो बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने वाले वाहन चालकों पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। दरअसल, स्कूल की वैन चलाने वाला चालक कल्लू बच्ची को छह साल की उम्र से स्कूल लाने-ले जाने का काम कर रहा था।
बच्ची चालक को ”कल्लू अंकल” कहकर बुलाती थी। चालक ने परिजनों के छह साल के भरोसे पर बुरी नजर डालकर उन्हें झकझोर दिया। चालक बच्ची को रोज सुबह 7:45 बजे घर से स्कूल ले जाता और दोपहर करीब 2:30 बजे घर छोड़ता था। मूक-बधिर दंपती और परिवार के अन्य सदस्य भी चालक पर अंख मूंदकर भरोसा करते थे।
