मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग ने एसएसपी से शिकायत की है कि तीन युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया। पीड़त की शिकायत के बाद एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

शिक्षक से किया कुकर्म
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के एक गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक से तीन युवकों ने तमंचे के बल पर कुकर्म किया। 50 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद थाना जमुनापार में 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।तीनों आरोपी गांव से फरार हैं।
70 वर्षीय बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनका आरोप है कि वह 10 जून को काम से जा रहे थे। तभी गांव के बाहर तीन युवकों ने उनको रोक लिया। तमंचे के बल पर उनको जबरन एक बाग में ले गए। वहां कुकर्म कर वीडियो बना ली। वायरल करने धमकी देकर 26 जून को फिर घिनौना कृत्य किया। 50 हजार रुपये मांगने लगे। 2 जुलाई को उन्हें 50 हजार रुपये भी दे दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया।
इस मामले में युगल, सोनू और बाबूलाल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उनके परिवार में दो बेटे हैं। एक बेटा जयपुर में रहता है। उसके पास भी वीडियो भेजी गई है। इंस्पेक्टर जमुनापार छोटेलाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
