Miss Universe 2023 Shennis Palacios visit taj mahal agra

मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस ने ताज का दीदार किया। जब उन्होंने मुख्य गेट से प्रवेश किया तो पर्यटकों की भीड़ उन्हें देखने कि लिए जुट गई।  फैंस उनके साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। कड़ी सुरक्षा के बीच मिस यूनिवर्स ने ताज की खोबसूरती को निहारा। 

मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस ने करीब 45 मिनट तक ताज को निहारा। इस दौरान पर्यटन पुलिस के साथ-साथ थाना ताजगंज पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इस दौरान मिस यूनिवर्स ने ताज की खूबसूरती के साथ इतिहास को जानने में भी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने ताज के साथ जमकर फोटोग्राफी की। 

बता दें ‘मिस यूनिवर्स 2023’ का खिताब अपने नाम करने वाली शेन्निस पलासियोस पहली निकारागुआन महिला हैं। इससे पहले वे कई खिताब जीत चुकी हैं। शेन्निस अपने देश की राजधानी में पली-बढ़ी है और एक अनुभवी प्रतियोगिता प्रतियोगी हैं। उन्होंने 2016 में अपनी सौंदर्य प्रतियोगिता की शुरुआत की, जब उन्होंने मिस टीन निकारागुआ 2016 का खिताब जीता। उन्होंने मिस वर्ल्ड निकारागुआ 2020 भी जीता और 2022 में सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में आयोजित मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। वह शीर्ष 40 फाइनलिस्ट का हिस्सा थीं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *