Missing four sisters and brothers found

एक साथ लापता चारों बहन-भाई
– फोटो : परिजन

विस्तार


पांच दिन से लापता चल रहे चार बहन-भाइयों का आखिरकार 15 मई को पुलिस को पता चल गया। चारों बच्चों को उनकी मां ही बुधू नगला हेमराज के परिषदीय विद्यालय से अपने साथ ले गई थी। अब मां चारों बच्चों के साथ तमिलनाडु के मदुरै में अपनी बहन के यहां है। चारों बच्चों के सकुशल मिलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने राहत महसूस की है। 

छानबीन में पता चला कि बच्चों का उनकी बुआ के यहां रहना उनकी मां को गवारा नहीं था। मां ने बच्चों के साथ फोटो पुलिस को भेजे हैं। बता दें कि कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला सलेम निवासी प्रेमशंकर पुत्र लाल सिंह की जिला मिर्जापुर के गांव मढ़ना हरीहरपुर निवासी रीमा के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद प्रेमशंकर के दो बेटे और दो बेटियां हुईं। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। विवाद के चलते दोनों अलग-अलग रहने लगे। 2 मार्च 2024 को प्रेमशंकर की पत्नी बच्चों को छोड़कर चली गई थी। प्रेमशंकर की दो बहन कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू हेमराज में रहती हैं। इन दिनों प्रेमशंकर मथुरा जिले के महावन में रहकर चाय की दुकान चला रहे हैं। 

प्रेमशंकर की 12 वर्षीय बेटी हेमलता, 10 वर्षीय बेटा कृष्णा, आठ वर्षीय बेटी खुशबू व पांच वर्षीय बेटा ईशांत गांव बुधू नगला हेमराज में उनकी बहन सूखी देवी पत्नी सुरेशचंद के घर पर दो साल से रह रहे थे। यह सभी चारों बहन-भाई गांव के ही परिषदीय विद्यालय में पढ़ते थे। 11 मई की सुबह चारों बहन-भाई स्कूल गए थे, लेकिन उसके बाद दोपहर को छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटे। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो खलबली मच गई। परिजनों ने कई जगह बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी। लापता बच्चों और उनकी मां की तलाश के लिए पुलिस ने सर्विलांस का भी सहारा लिया। बच्चों की मां के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाला गया। 

लापता बच्चों का फोटो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें