Missing girl student's mother got a call, said bike rider kidnapped her, report registered on familys complain

– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


फतेहपुर जिले में औंग  थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा मंगलवार को लापता हो गई। उसने किसी के मोबाइल से मां को फोन किया और बोली की बाइक सवार अपहरण कर ले गए हैं। परिजनों ने खोजबीन के बाद थाने में तहरीर दी है। छात्रा औंग के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा है।

वह मंगलवार को कालेज नहीं गई थी। पिता ने बताया कि वह दोपहर को घर से औंग कस्बा किताब, फाइल खरीदने गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। बेटी का दोपहर 12 बजे पत्नी के मोबाइल पर काल आया।  उसने पत्नी को फोन पर बताया कि उसे बाइक सवार अगवा कर ले गए। यह सुनकर परिवार के होश उड़ गए।

उसी नंबर पर संपर्क किया। मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। पिता ने अनहोनी होने की आशंका पर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस की जांच में मोबाइल नंबर गांव के ही रहने वाले एक युवक का निकला है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। युवक भी घर से गायब है। प्रभारी निरीक्षक विद्या यादव ने बताया कि हल्का दरोगा को जांच सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *