बरखेड़ा क्षेत्र के गांव जियोरहा कल्यानपुर निवासी युवक एक सितंबर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव खेत में मिला। शव सड़ चुका है। 


missing man found dead in sugarcane farm suspicion of murder in Pilibhit

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जियोरहा कल्यानपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव गन्ने के खेत में मिला, जो बुरी तरह सड़ चुका था। परिजनों ने हत्या की आंशका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक एक सितंबर से लापता था। 

Trending Videos

गांव जियोरहा कल्यानपुर निवासी बुद्धसेन (40) पुत्र सुखलाल एक सितंबर को गांव में आयोजित मेले को देखने के लिए घर से गया था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की थी। दो सितंबर को युवक के मामा की ओर से बरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 

शुक्रवार सुबह गांव की सीमा में स्थित एक गन्ने के खेत में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। सूचना के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *