प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए मिशन शक्ति 5.0 की व्यापक स्तर पर शुरुआत हुई है। सोमवार को भी प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं कल 23 सितंबर को बेटियां विभिन्न विभागों में एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनकर भी कामकाज संभालेंगी।

सोमवार को विद्यालयों में बेटियों ने रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक से महिला सुरक्षा, शिक्षा और समाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। प्रदेश भर के परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में बालिकाओं ने बाल अधिकारों की जागरूकता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मां दुर्गा के नवरूपों पर आधारित नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। दूसरी तरफ बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया।

ये भी पढ़ें – यूपी: प्रदेश में बदले नियम, पंचनामा, गिरफ्तारी, व्यक्तिगत तलाशी में नहीं लिखी जाएगी जाति, गाड़ियों पर लिखवाने पर होगा चालान



ये भी पढ़ें – 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण मामले की सुनवाई 28 तारीख को, शिक्षामित्रों को मिलेगा समर कैंप का पारिश्रमिक

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान, बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने का संकल्प है। हर बालिका की प्रतिभा और आत्मविश्वास को निखारना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। इसके तहत प्रदेश भर में विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा देने के साथ हर बालिका को सशक्त, जागरूक और समाज का नेतृत्व करने योग्य बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य है। हम इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। मिशन शक्ति 5.0 इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें