संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 13 Jul 2024 12:40 AM IST

मृतक के परिजन के बीच विधायक।
किशनी। क्षेत्र के हविलिया चांदा में पहुंचकर शुक्रवार को विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने मृतक दूल्हे के घर पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी।
हविलिया चांदा निवासी सोनू यादव की मंगलवार को सुल्तानपुर उमरैन जिला औरैया बारात गई थी।बुधवार को बारात लौटने के बाद बृहस्पतिवार को वह रिश्तेदारों को छोड़ने किशनी गया था। लौटने के बाद वह कमरे में सोफे पर आकर सो गया। मां ने जगाया तो सोनू बेसुध था। सैफई में डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया था। शुक्रवार को सोनू का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।विधायक ब्रजेश कठेरिया, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने गांव पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी। शादी के एक दिन बाद ही विधवा हुई अलका के आंसू थम नहीं रहे हैं। उसके हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया है। परिजन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सक ने सोनू की मौत का कारण ह्रदयाघात बताया है।
