आगरा। सीएम ग्रिड योजना के तहत सुभाष पार्क से मारुति स्टेट चौराहे तक दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 87 करोड़ की लागत से मॉडल रोड बनेगी। बुधवार को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शाहगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यह सड़क आगरा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
सड़क का निर्माण सामान्य डामर के बजाय आरसीसी व्हाइट टॉपिंग तकनीक से किया होगा। यह अधिक टिकाऊ होगा। सीवर लाइन, एलईडी स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ और पार्किंग की व्यवस्था होगी। निर्माण संस्था पर पांच साल तक रखरखाव की जिम्मेदार होगी।
दूसरे चरण में मारुति स्टेट से अवधपुरी हनुमान मंदिर (100 फुटा रोड) तक ₹32.05 करोड़ से रोड का विस्तार होगा। लालफीताशाही रोकने के लिए कार्यकर्ताओं की विशेष टीम प्रोजेक्ट पर नजर रखेगी। इसके अलावा बुधवार को रामस्वरूप कॉलोनी और बीके पुरम में भी जर्जर सड़कों के कायाकल्प के लिए भूमि पूजन किया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए विकास कार्य कर रही है। इस मौके पर डॉ. अलौकिक उपाध्याय, संजय जैन, पार्षद सुनील करमचंदानी सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
