आगरा की ऐतिहासिक रामलीला में इस बार नए प्रयोग किए गए हैं। रामानंद सागर की रामायण की तरह ही मंचीय लीलाओं की स्क्रिप्ट को तैयार किया गया है। 16 अलग-अलग रामायणों के अध्ययन के आधार पर ये स्क्रिप्ट तैयार की गई है। पहली बार महिला पात्रों को महिलाएं ही निभा रही हैं।


Modern Ramleela in Agra Revives Ramayan Legacy: Women Play Key Roles, Artists from 7 States, Unique Innovation

रामलीला आगरा
– फोटो : संवाद



विस्तार


उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में बृहस्पतिवार से मंचीय लीलाएं शुरू हो गईं। इस बार रामलीला में कई नए प्रयोग किए गए हैं। पहली बार जहां महिला चरित्रों का पात्र महिलाएं निभा रही हैं। वहीं राधेश्याम रामायण से हटकर पहली बार कार्तिकेय संस्था मुरादाबाद के डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल की स्वरचित मौलिक रामलीला का मंचन हो रहा। उन्होंने इसके लिए 16 विभिन्न रामायणों का न केवल अध्ययन किया बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की गरिमा और मौजूदा दौर में रामायण की सार्थकता के अनुसार लीलाओं का स्वरूप तय किया है। पहली बार पात्र नए परिधान, शृंगार और अंदाज में रामलीला प्रस्तुत कर रहे हैं।

loader

Trending Videos




 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें