
मोदी कैबिनेट में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है। यूपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलाकर 11 मंत्री हैं। इसमें से चार ऐसे हैं जिनको पहली बार मंत्री बनाया गया है। राजनाथ सिंह और हरदीप पुरी कैबिनेट मंत्री है। बाकी मंत्री या राज्य मंत्री हैं या फिर उनको स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
ये है मंत्रियों की सूची
नरेंद्र मोदी- प्रधानमंत्री
राजनाथ सिंह – कैबिनेट मंत्री , रक्षा मंत्रालय
हरदीप पुरी – कैबिनेट मंत्री पेट्रोलियम मंत्री (राज्यसभा)
बीएल वर्मा- राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय(राज्यसभा)
जयंत चौधरी– स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय
पकंज चौधरी- राज्य मंत्री, वित्त मंत्रालय
जितिन प्रसाद– राज्य मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
एसपी सिंह बघेल– राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय आगरा
कीर्तिवर्धन सिंह– राज्य मंत्री पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
कमलेश पासवान- राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय
अनुप्रिया पटेल– राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
