MP CM mohan singh yadav key to Sultanpur Daughter is in hands of head of Madhya Pradesh government

अपनी ससुराल में पत्नी के साथ नवनिर्वाचित सीएम मोहन यादव
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


मध्यप्रदेश में सोमवार को मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की घोषणा होने से सुल्तानपुर में भी खुशी की लहर है। इसके पीछे की वजह मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव की शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में ससुराल होना है। सीएम के नाम की घोषणा होते ही परिवार खुशी से उछल पड़ा। मनोनीत सीएम की ससुराल में बधाई देने वालों का तांता लगा है।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के बीच मची रार के बीच भाजपा हाईकमान ने उज्जैन विधायक मोहन यादव के नाम की घोषणा कर दी। उनके नाम की घोषणा होते ही मध्य प्रदेश सरकार का नाता सुल्तानपुर शहर से गहरे रूप से जुड़ गया। वह इसलिए कि मध्य प्रदेश के मनोनीत सीएम की ससुराल सुल्तानपुर शहर के शास्त्रीनगर में निकली।

मोहन यादव का सुल्तानपुर शहर स्थित अपनी ससुराल आना-जाना लगा रहता है। आखिरी बार वह पिछले वर्ष बीमार चल रहे अपने ससुर ब्रह्मादीन यादव का हालचाल लेने आए थे। उस समय वह मप्र के शिक्षा मंत्री हुआ करते थे।

ससुराल में ससुर का हालचाल लेने के बाद वे गोंडा में सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने चले गए थे। उनकी पत्नी व ब्रह्मादीन यादव की बेटी सीमा यादव प्रत्येक रक्षाबंधन पर्व पर अपने छोटे भाई विवेकानंद यादव को राखी बांधने आती रहती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें