Kanpur News: बरौनी-दिल्ली हमसफर (क्लोन स्पेशल) एक्सप्रेस के एसी कोच में रेलकर्मी ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी थी। इस पर भीड़ ने उसे पीट दिया था, जिसके बाद अस्तपाल में उसकी मौत हो गई थी।
{“_id”:”66e4c8dd8a4f7f3a15041d92″,”slug”:”molesting-in-humsafar-clone-express-minor-said-uncle-kept-molesting-her-for-one-and-a-quarter-hour-2024-09-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”“हमसफर में छेड़खानी”: नाबालिग बोली- अंकल सवा घंटे तक करते रहे छेड़छाड़, रेलकर्मी के परिवार ने नहीं दी कोई तहरीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हमसफर क्लोन एक्सप्रेस में छेड़छाड़ के मामले की पीड़ित नाबालिग ने शुक्रवार को कानपुर जीआरपी के सामने अपने बयान दर्ज कराए। नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने करीब सवा घंटे तक उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान बीच में एक बार मां को बताने का प्रयास किया, तो उन्होंने डरा दिया।
वहीं, मृत रेलवे कर्मी के परिजन तहरीर देते हैं, तो उसकी जांच लखनऊ जीआरपी करेगी। उधर, पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार सुबह मृतक के चाचा जय प्रकाश को शव सौंप दिया गया। बता दें, नाबालिग की मां की तरफ से दी गई तहरीर में रात करीब ढाई बजे ट्रेन के ऐशबाग स्टेशन से आगे निकलने के बाद बेटी के छेड़छाड़ की सूचना देने पर जब उन्होंने आरोपी रेलकर्मी से पूछताछ की तो वह बहस करने लगा।