अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ / बरेली
Published by: मुकेश कुमार

Updated Wed, 23 Oct 2024 06:52 AM IST

बरेली के नवाबगंज की पूर्व पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। जानिए क्या है पूरा मामला…


Money laundering case filed against former municipal president Shehla Tahir

शहला ताहिर
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बरेली की नवाबगंज नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शहला ताहिर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन पर चेयरमैन रहने के दौरान 10.14 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप लगा था।

Trending Videos

शासन ने उन्हें बर्खास्त कर मामले की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) को सौंपी थी। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने ईओडब्ल्यू की एफआईआर के आधार पर शहला ताहिर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। उन्हें जल्द ही नोटिस देकर दस्तावेजों के साथ पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी है। शहला के खिलाफ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के भाई नीरेंद्र सिंह राठौर ने शिकायत की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *