Money stolen from donation box by breaking lock of Maa Kamakhya temple in Varanasi

सीसीटीवी कैमरे में कैद बालक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी जिले के पुरानाल चौकी अंतर्गत एक मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़ कर हजारों रुपये चोरों ने पार कर दिया। पुजारी की सूचना पर स्थानीय पुलिस छानबीन में जुटी है।  

 

जानकारी के मुताबिक पुरानापुल पंचकोशी सब्जी मंडी के पास मां कामाख्या मंदिर के दान पेटी को तोड़कर उसमें से दान के लगभग 60 हजार रुपये चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह मंदिर के पुजारी आयुष गुप्ता जब मंदिर में पहुंचे तो देखा मंदिर में रखे दो दान पेटी का ताला टूटा पड़ा था। एक दान पेटी पूरी तरह से खाली पड़ी थी। दूसरे में कुछ पैसा बचा हुआ था। 

पुजारी आयुष गुप्ता ने बताया कि बीते जनवरी माह से दान पेटी नहीं खोली गई थी। उसमें लगभग 60 हजार रुपये दान के थे, जिसे चोरों ने पार कर दिया। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसमें एक नाबालिक दान पेटी का ताला तोड़ते हुए देखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें