monkey sits on lawyer chair in court at varanasi

कुर्सी फिर मेज पर बैठा रहा बंदर
– फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले में शनिवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां कोर्ट में अधिवक्ता की कुर्सी पर बंदर के कब्जे से घंटे भर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इतना ही नहीं बंदर के आतंक के चलते करीब एक घंटे तक काम बाधित रहा। 

Trending Videos

स्पेशल जज एससीएसटी के सहायक शासकीय अधिवक्ता की कुर्सी पर बंदर अचानक आकर बैठ गया। इस दौरान लोग उसे भगाने का प्रयास करने लगे तो वह कुर्सी से उठकर मेज पर बैठ गया। बंदर के हमले की आशंका में लोग पास जाने से कतरा रहे थे।

ऐसे में घंटे भर तक बंदर कुर्सी और मेज पर मडराता रहा। इस दौरान वहां काम बाधित रहा। आखिरकार बंदर जब वहां से खुद हटा तब जाकर काम शुरू हुआ। बंदर के इस कृत्य की चर्चा पूरे दिन होती रही। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *