Monsoon may be effective for one more week in Uttar Pradesh.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : iStock

विस्तार


चला-चली की बेला में पहुंचे मानसून के लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में एक हफ्ता और डेरा डालने के आसार बढ़ गए हैं। 30 सितंबर की रात से दो अक्तूबर तक बारिश की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह बताते हैं कि बुधवार को चक्रवातीय दबाव के कारण कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसके कारण परिस्थितियां बारिश के अनुकूल हो रही हैं। इस कारण मानसून राजधानी में एक सप्ताह से ज्यादा ठहर सकता है।

ये भी पढ़ें – आईएएस ने किया भंडाफोड़ : टैक्स चोरों को संरक्षण देने के लिए राज्य कर मुख्यालय में अफसरों का ‘गिरोह’

ये भी पढ़ें – दिल्ली में दानिश से गले मिले अजय राय : भविष्य की सियासत के नजरिए से अहम मानी जा रही है दोनों की मुलाकात

वहीं बुधवार को दोपहर में शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। हजरतगंज में ही कुछ दूर पर बरसात हुई, तो बाकी जगह सूखा रहा। अतुल कुमार सिंह बताते हैं कि धूप के कारण वायुमंडल में स्थानीय अस्थिरता पैदा होती है, इसी वजह से कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश देखी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें