कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर में खाना नहीं देने पर पूनम (40) की हत्या करने के आरोपी पति राजू को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कटघर के देवापुर निवासी राजू सैनी का कई दिन से पत्नी पूनम से शराब पीने को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर से बिना खाना खाए चला गया था।

दिन भर उसने खेत पर काम किया और शाम करीब पांच बजे घर लौटा था। उसने देखा कि घर में पत्नी मौजूद नहीं है। वह उसे देखने के लिए घर के पास ही घेर में चला गया था। 

वहां पत्नी पशुओं के लिए चारा तैयार कर रही थी।

उसने अपनी पत्नी से कहा कि घर चलकर खाना दे लेकिन पूनम ने यह कहकर मना कर दिया है कि अभी उसने खाना नहीं बनाया है। इसके बाद उसने थाली में खाना परोस दिया और घेर में ले आई थी लेकिन थाली दिखाने के बाद उसने थाली फेंक दी थी। 

इससे गुस्से ने फावड़ा मारकर  हत्या कर दी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *