कटघर थानाक्षेत्र में एक व्यापारी से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने दो यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पीड़ित को लंबे समय से परेशान कर रहे थे सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी कर रहे थे। मंगलवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी अय्यूब खान पीतल का काम करते हैं। उन्होंने सोमवार रात कटघर थाने में जाहिद नगर करूला निवासी आलम अंसारी और उसके बाबू केसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें अय्यूब ने बताया कि सोमवार शाम पंडित नगला अपने घर लौट रहा था।

रास्ते में यूट्यूबर आरोपी आलम अंसारी और बाबू केसर मिल गए। आरोप है कि दोनों ने अय्यूब के सीने पर तमंचा लगाकर 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये  न देने पर हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसकी जेब से तीन हजार रुपये भी निकाल लिए और बाकी रकम की व्यवस्था करने के लिए कहा था।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी आलम अंसारी और बाबू केसर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से रंगदारी में वसूले गए तीन हजार रुपये में से 2600 रुपये भी बरामद कर लिए हैं। मंगलवार की शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *