Moradabad: UP SSF is responsible for security of airport, there is hope of operating aircraft soon

मुरादाबाद हवाई अड्डा
– फोटो : संवाद

विस्तार


मुरादाबाद के मूंढापांडे एयरपोर्ट की सुरक्षा की कमान 10 से 15 दिनों में उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स संभालेगी। पुलिस एयरपोर्ट से हटा ली जाएगी। संभावना है कि शीघ्र ही एयरपोर्ट से विमान संचालन शुरू किया जाएगा। यूपी एसएसएफ (उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के एसपी आरएस यादव दो अधिकारियों के साथ मूंढापांडे एयरपोर्ट पर आए।

टीम ने एयरपोर्ट का चारों तरफ से जायजा लिया। अंदर इनर और आउट कार्डन की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए स्थान का चयन किया। इस मामले में एसपी ने पुलिस लाइन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि यूपी एसएसएफ की एक कंपनी के जवानों के रहने की व्यवस्था पुलिस लाइन में रहेगी।

एयरपोर्ट पर प्रकाश और पानी की व्यवस्था एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन को मिलकर करना होगा। अभी तक एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला पुलिस संभाल रही है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि शीघ्र ही एयरपोर्ट से जिला पुलिस को हटा लिया जाएगा। यहां यूपी एसएसएफ के जवान मोर्चा संभालेंगे।

बाहर प्रकाश और पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा। अंदर की व्यवस्था एयरपोर्ट अथाॅरिटी करेगी। जिला पुलिस के अधिकारियों ने यूपी एसएसएफ के एसपी को एयरपोर्ट के संवेदनशील बिंदुओं की जानकारी दी। बैठक में एसएसपी हेमराज मीना, एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एयरपोर्ट अथारिटी के डायरेक्टर संदीप कुमार, सीओ आदि अधिकारी मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर उड़ान के लिए तैयारी तेज

मूंढापांडे एयरपोर्ट पर निजी कंपनी शीघ्र ही टेक ऑफ और लैंडिंग का ट्रायल कर सकती है। स्पेशल एयरक्राफ्ट को भी रनवे पर दौड़ाया जाएगा। जिले के अधिकारियों का मानना है कि शीघ्र ही निजी कंपनी उड़ान के लिए सेवा देगी।

इस मामले में कर्मचारियों और पायलटों का चयन कर लिया गया है। अयोध्या एयरपोर्ट और आजमगढ़ के एयरपोर्ट को भी मुरादाबाद की तरह लाइसेंस मिल गया है। संभावना है कि शीघ्र ही मुरादाबाद की सेवाएं शुरू की जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें